अभिषेक पॉली क्लिनिक में गर्भपात के दौरान विवाहिता की मौत, हंगामा

सिविल सर्जन कार्यालय से महज दो सौ मीटर की दूरी पर फर्जी नर्सिंग होम में चिकित्सक की लापरवाही की वजह से गर्भवती विवाहिता की मौत हो गयी

मामला चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के भरती नगर का, पुलिस हस्तक्षेप बाद मामला हुआ शांत

आशा ने कमिशन के चक्कर में सदर अस्पताल के बदले फर्जी निजी अस्पताल में कराया भर्ती

निजी क्लिनिक में विवाहिता की मौत मामले में डॉक्टर व नर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

खगड़िया.

सिविल सर्जन कार्यालय से महज दो सौ मीटर की दूरी पर फर्जी नर्सिंग होम में चिकित्सक की लापरवाही की वजह से गर्भवती विवाहिता की मौत हो गयी. गर्भवती महिला की मौत बाद घंटों हाइवोल्टेज ड्रामा चला. मृतका के परिजनों ने घंटों क्लिनिक के समक्ष शव रखकर हंगामा किया. पूरा मामला चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के भारती नगर मुहल्ला स्थित अभिषेक पॉली क्लिनिक की है. घटना गुरुवार सुबह की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि गंगौर थाना क्षेत्र के भदास उतरी निवासी रवि कुमार की 20 वर्षीय पत्नी रानी कुमारी उर्फ गुड़िया कुमारी की निजी अस्पताल अभिषेक पॉली क्लिनिक में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका के पिता मोरकाही थाना क्षेत्र के सोनमनकी निवासी दिलीप साह ने बताया कि गुड़िया सोनमनकी गांव में बीते कई दिनों से रह रही थी. अचानक गुड़िया की तबियत बिगड़ गयी. आशा ने इलाज के लिए बुधवार की दोपहर सदर अस्पताल लेकर गयी. लेकिन, सदर अस्पताल के समक्ष मौजूद बिचौलिया नर्स ने भारती नगर स्थित अभिषेक पॉली क्लिनिक में रानी को भर्ती कराया. क्लिनिक में मौजूद फर्जी चिकित्सक द्वारा रानी का इलाज किया गया. शाम 4 बजे चिकित्सक द्वारा बताया कि रानी उर्फ गुड़िया की स्थिति गंभीर हो गयी है. उसे इलाज के लिए बेगूसराय लेकर जाना होगा. लेकिन रात दो बजे तक क्लिनिक में ही इलाज किया गया. स्थिति बिगड़ने लगा तो चिकित्सक ने स्वंय प्राइवेट एंबुलेंस कर इलाज के लिए बेगूसराय लेकर चला गया. बेगूसराय पहुंचने से पहले गर्भवती रानी उर्फ गुड़िया की मौत हो गयी. चिकित्सक द्वारा मौत की भी सूचना नहीं दी गयी. क्लिनिक पहुंचने से पहले अभिषेक पॉली क्लिनिक के चिकित्सक रास्ते में ही एंबुलेंस से उतरकर फरार हो गया. शव को भदास उत्तरी पंचायत ससुराल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >