प्रखंड में कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक मजबूती एवं विस्तार को लेकर पचौत पंचायत के मुरली गांव निवासी ललन कुमार को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है
बेलदौर
. प्रखंड में कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक मजबूती एवं विस्तार को लेकर पचौत पंचायत के मुरली गांव निवासी ललन कुमार को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. बेलदौर विधानसभा प्रत्याशी मिथलेश कुमार निषाद ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित संगठन सृजन अभियान के तहत एवं प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अनुमोदन पर ललन कुमार को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इनके नेतृत्व में पार्टी सुदुरवर्ती क्षेत्रों तक संगठन मजबूत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करेंगे.
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.