गोगरी में सुबह हुई बारिश बेअसर, चंद घंटों में ही निकली चिलचिलाती धूप, गर्मी से लोग बेहाल

Khagaria Weather : खगड़िया के गोगरी में शनिवार सुबह हल्की बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली राहत. तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं. .

गोगरी (खगड़िया) से रणवीर झा की रिपोर्ट.

Khagaria Weather : शनिवार की अहले सुबह जब आसमान से हल्की बूंदें गिरीं, तो लोगों के चेहरे खिल उठे. कई दिनों से झुलसाने वाली गर्मी झेल रहे लोगों को लगा कि शायद मौसम अब राहत देने वाला है. लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी. सुबह आठ बजते-बजते आसमान साफ हुआ और सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए. देखते ही देखते चिलचिलाती धूप ने एक बार फिर लोगों को बेहाल कर दिया.

गोगरी और आसपास के इलाकों में सुबह हुई हल्की बारिश के बावजूद गर्मी में कोई खास कमी नहीं आई. तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है. लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं.

आखिर क्यों नहीं मिली बारिश से राहत?

मौसम में बदलाव के बावजूद शनिवार को सुबह आठ बजे के बाद से ही तेज धूप निकल आई. इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ने लगा. सुबह 11 बजे तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया.

तेज धूप और उमस के कारण लोगों को सिर से पांव तक पसीना बहाना पड़ रहा है. गर्म हवा के झोंकों ने परेशानी को और बढ़ा दिया है. दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है.

लोगों पर क्या पड़ रहा है असर?

भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है. अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, थकान, अपच, सिरदर्द और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है.

चिकित्सकों का कहना है कि अत्यधिक पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है. ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप से बचने और बाहर निकलते समय सिर ढंककर चलने की सलाह दी जा रही है.

Khagaria Weather : छांव तलाशते नजर आए लोग

सुबह 10 बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो जा रही है कि राहगीरों की संख्या सड़कों पर कम हो गई है. जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे गमछा, टोपी या छाते का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं.

दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच की धूप लोगों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी का कारण बन रही है. गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव और सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर राहत पाने की कोशिश करते नजर आए.

यह भी पढ़ें: अब ‘बॉस’ बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, व्हाट्सएप पर रहें अलर्ट

बाजारों पर भी पड़ा असर

प्रचंड गर्मी और उमस का असर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है. दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है. व्यापारी भी मान रहे हैं कि तेज धूप के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं.

मौसम के इन बदलते तेवरों ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि हल्की बारिश के भरोसे गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: एसएसबी के नाम पर साइबर ठगी का गिरोह सक्रिय, सीमावर्ती इलाकों के व्यापारी निशाने पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >