खगड़िया में इंसुलेटर पंचर होने से घंटों बिजली रही बाधित

Khagaria news: बिजली बाधित होने से एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं को करीब दस घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की आपूर्ति को लेकर हुई.

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट:

Khagaria news: खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड में देर रात हुई बारिश, तेज बिजली चमकने और ठनका गिरने के कारण शिरनियाँ पावर सब स्टेशन अंतर्गत कई फीडरों में 75 से अधिक पोलों पर 11 हजार वोल्ट के इंसुलेटर पंचर हो गए. इसके कारण गोगरी, टाउन और दियारा फीडर समेत कई इलाकों में सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित रही.

बिजली बाधित होने से एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं को करीब दस घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की आपूर्ति को लेकर हुई.

बिजली विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि शिरनियाँ पावर सब स्टेशन के कई फीडरों में हाई वोल्टेज लाइन के इंसुलेटर खराब हो गए थे. खराबी की जांच के लिए शिरनियाँ ग्रिड से जमालपुर गोगरी तक कई पोलों की लाइन काटकर जांच की गई.

उन्होंने बताया कि इंसुलेटर के अंदर का पतला तार जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी. लगातार बारिश के कारण रात में मिस्त्रियों को पोल पर चढ़कर काम करने में परेशानी हुई. सुबह बारिश कम होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया.

उपभोक्ता राजीव कुमार झा ने कहा कि बिजली विभाग में संसाधनों की कमी के कारण लोगों को बार-बार बिजली समस्या झेलनी पड़ती है.

वहीं शिरनियाँ, रामपुर, गोगरी, जमालपुर और इटहरी क्षेत्रों में भी कई जगह ट्रांसफार्मर के फ्यूज खराब हो जाने से घंटों बिजली सेवा बाधित रही.

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में बिजली मरम्मत कार्य में जोखिम बढ़ जाता है, क्योंकि गीले पोल पर काम करने से करंट लगने की आशंका रहती है. इसी कारण बिजली बहाल करने में अधिक समय लग जाता है.

हालांकि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल कर दी गई.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >