NH-107 बना भोज स्थल, वायरल वीडियो पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Khagaria news: पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 20 मई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एनएच 107 महेशखूंट चौक का एक वीडियो संज्ञान में आया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए महेशखूंट थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया.

Khagaria news: खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में एनएच 107 पर सड़क घेरकर मृत्यु भोज कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. वायरल वीडियो में सड़क पर लोगों को बैठाकर भोज कराते हुए देखा गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया था.

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 20 मई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एनएच 107 महेशखूंट चौक का एक वीडियो संज्ञान में आया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए महेशखूंट थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया.

जांच के दौरान वायरल वीडियो सही पाया गया. पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 की संध्या में राजेश चौरसिया की माता के श्राद्ध कर्म के अवसर पर एनएच 107 महेशखूंट चौक पर सड़क घेरकर भोज कराया जा रहा था. सड़क पर ही लोगों को बैठाकर भोजन कराया गया, जिससे आने-जाने वाले लोगों एवं मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पुलिस ने कहा कि इस प्रकार सड़क पर भोज कराने से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने के साथ-साथ जानमाल की क्षति की भी आशंका बनी हुई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए महेशखूंट थाना में कांड संख्या 85/26 दर्ज किया गया है.

इस संबंध में महेशखूंट निवासी विंदेश्वरी चौरसिया के पुत्र राजेश चौरसिया के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >