खगड़िया में हथियार के बल पर लूटपाट और मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Khagaria news:चौथम थाना क्षेत्र के तेलौंछ मुसहरी वार्ड 12 निवासी संजय सदा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बिपिन सदा और इन्दो सदा दिल्ली से मजदूरी कर लौट रहे थे. दोनों महेशखूंट स्टेशन पर उतरे थे. उन्हें घर लाने के लिए संजय सदा, मनोहर सदा और छेदी सदा दो बाइक से स्टेशन पहुंचे थे.

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट:

Khagaria news: गोगरी प्रखंड के महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिलोरिया के पास हथियार के बल पर लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित के आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ महेशखूंट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

चौथम थाना क्षेत्र के तेलौंछ मुसहरी वार्ड 12 निवासी संजय सदा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बिपिन सदा और इन्दो सदा दिल्ली से मजदूरी कर लौट रहे थे. दोनों महेशखूंट स्टेशन पर उतरे थे. उन्हें घर लाने के लिए संजय सदा, मनोहर सदा और छेदी सदा दो बाइक से स्टेशन पहुंचे थे.

सभी लोग जब चौथम के तेलौंछ लौट रहे थे, तभी झिलोरिया शिवाला के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि सभी हथियार से लैस थे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए.

पीड़ित ने आरोप लगाया कि बिपिन सदा के बैग से 26 हजार रुपये और इन्दो सदा के बैग से 22 हजार रुपये लूट लिए गए. साथ ही बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.

इस मामले में महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपहा पुबारी टोला निवासी पांडव यादव, झिलोरिया निवासी सौरभ यादव, अबजो यादव तथा चौथम थाना क्षेत्र के बड़ी तेलौंछ यादव टोला निवासी मुन्ना यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है.

महेशखूंट थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर कांड संख्या 90/26 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >