खगड़िया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का गठन

Khagaria news: निर्वाचन प्रक्रिया के तहत वार्ड संख्या-30 की वार्ड पार्षद रूबी कुमारी, वार्ड संख्या-31 के वार्ड पार्षद शिवराज यादव, वार्ड संख्या-23 के वार्ड पार्षद बबलू कुमार तथा वार्ड संख्या-24 की वार्ड पार्षद शोभा देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए.


चार सदस्य निर्विरोध चुने गए, एक सदस्य का हुआ चुनाव: एसडीओ ने दिलायी गोपनीयता की शपथ

Khagaria news: खगड़िया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शनिवार को अनुमंडल सभागार में चुनाव संपन्न हुआ. समिति के पांच सदस्यों में से चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि एक सदस्य का चयन मतदान के माध्यम से किया गया.

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत वार्ड संख्या-30 की वार्ड पार्षद रूबी कुमारी, वार्ड संख्या-31 के वार्ड पार्षद शिवराज यादव, वार्ड संख्या-23 के वार्ड पार्षद बबलू कुमार तथा वार्ड संख्या-24 की वार्ड पार्षद शोभा देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए.

वहीं वार्ड संख्या-33 के वार्ड पार्षद जवाहरलाल यादव मतदान के माध्यम से सशक्त स्थायी समिति के सदस्य निर्वाचित हुए.

चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया. इसके साथ ही सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई.

सशक्त स्थायी समिति के गठन के बाद नगर परिषद के विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों के संचालन में समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >