खगड़िया में नगर पंचायत की स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव संपन्न, सोनी, विपीन और पिंकु निर्वाचित

Khagaria news: जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय स्थित आईटी भवन सभागार में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अंकित कुमार के पर्यवेक्षण तथा बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार की निगरानी में चुनाव कराया गया. स्टैंडिंग कमेटी के तीन सदस्य पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई.

शांतिपूर्ण माहौल में हुई चुनाव प्रक्रिया, परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर

बेलदौर (खगड़िया) से अमित सिंह की रिपोर्ट:

Khagaria news: नगर पंचायत बेलदौर की तीन सदस्यीय स्टैंडिंग कमेटी के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो गया. चुनाव के बाद वार्ड संख्या-1 के पार्षद विपीन कुमार, वार्ड संख्या-12 की पार्षद सोनी देवी और वार्ड संख्या-13 के वार्ड पार्षद पिंकु कुमार निर्वाचित घोषित किए गए.

जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय स्थित आईटी भवन सभागार में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अंकित कुमार के पर्यवेक्षण तथा बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार की निगरानी में चुनाव कराया गया. स्टैंडिंग कमेटी के तीन सदस्य पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई.

चुनाव में पहले पद के लिए विपीन कुमार एकमात्र उम्मीदवार थे, जिसके कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. वहीं दूसरे पद के लिए तीन और तीसरे पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे. मतदान नगर पंचायत के सभी 14 वार्ड पार्षदों द्वारा किया गया.

मतगणना के बाद सोनी देवी और पिंकु कुमार को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों से अधिक मत प्राप्त होने पर विजयी घोषित किया गया. परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया.

गौरतलब है कि नगर पंचायत की पांच सदस्यीय स्टैंडिंग कमेटी में मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद पदेन सदस्य होते हैं, जबकि अन्य तीन सदस्यों का निर्वाचन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कराया जाता है.

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि नई स्टैंडिंग कमेटी नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >