खगड़िया के गोगरी के UDID शिविर में 75 दिव्यांगजनों को मिला प्रमाण पत्र, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की स्वास्थ्य जांच

खगड़िया के गोगरी अनुमंडल में आयोजित UDID कार्ड शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 75 दिव्यांगजनों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य जांच कर दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद की.

Khagaria News: खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल अंतर्गत जमालपुर स्थित टायसेम भवन में आयोजित दो दिवसीय यूनिक यूडीआईडी (UDID) कार्ड शिविर शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. शिविर के दौरान लगभग 75 दिव्यांगजनों का मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार किया गया, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी.

शिविर का आयोजन दिव्यांगजन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान की देखरेख में किया गया.

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की दिव्यांगजनों की जांच

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच कर प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की.

डॉ. आशीष कश्यप (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने 52 दिव्यांगजनों की जांच की, डॉ. मोहम्मद अखलाक अख्तर (नेत्र रोग विशेषज्ञ) ने 10 लाभार्थियों का परीक्षण किया और डॉ. अमित कुमार (मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ) ने 7 दिव्यांगजनों की जांच कर प्रमाण पत्र निर्माण की प्रक्रिया पूरी की.

UDID कार्ड से बढ़ेगी सरकारी सुविधाओं तक पहुंच

शिविर में बड़ी संख्या में ऐसे दिव्यांगजन भी पहुंचे जिनके पास पहले से UDID कार्ड उपलब्ध था और वे अन्य संबंधित प्रक्रियाओं के लिए आए थे.

दिव्यांगजनों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें प्रमाण पत्र, पहचान और सरकारी लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान हो रही है.

दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के कार्य की सराहना

मौके पर मौजूद दिव्यांगजनों और समिति के सदस्यों ने खगड़िया जिले के दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के कार्यों की सराहना की.

विशेष रूप से विभागीय कर्मी नेहा कुमारी के माध्यम से किए जा रहे कार्यों को उन्होंने सराहनीय बताया और कहा कि समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सकें.

Khagaria News: सैकड़ों दिव्यांगजन पहुंचे शिविर में

शिविर के सफल आयोजन में सिविल सर्जन कार्यालय के वरीय लिपिक सुमित कुमार ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और संगठन के कार्यकर्ता राहुल कुमार, अंशद आलम, दिलीप पासवान, रणवीर कुमार, गंगाराम सहित कई लोग उपस्थित रहे.

Also Read: Bypass Project In Bihar: बिहार को मिलेंगे 7 नए बाइपास, लंबी दूरी के लिए मिलेगा वैकल्पिक रूट, जानिए कहां-कहां बनेंगे

Also Read: Akash Deep Mukesh Kumar DSP: ऐसा नहीं करने पर क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश की नौकरी पड़ सकती है खतरे में, जानिए क्या है शर्त



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >