-31 परीक्षा केन्द्रों पर होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा, सीसीटीवी से होगी निगरानी
-प्रत्येक 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की होगी प्रतिनियुक्ति, एक बेंच पर मात्र दो परीक्षार्थी बैठेंगेखगड़िया. जिले के 31 परीक्षा केन्द्रों पर दाे फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी. जो 13 फरवरी तक होगी. परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को जूता-मौजा पहनकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा. आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने की लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार व एसपी राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें सभी वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक शामिल थे. इस दौरान जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा को कदाचारमुक्त माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने कहा कि इंटरमीडिट परीक्षा को कदाचार मुक्त माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सभी की जिम्मेवारी है. परीक्षा का संचालन प्रतिदिन दो पाॅलियों में होगी. प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक होगी. इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 31 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. डीएम ने कहा कि गोपनीय प्रश्न पत्रों की निकासी संबंधित बैंक/बज्रगृह से गश्ती दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक की उपस्थिति में निर्धारित समयावधि के भीतर की जायेगी. किसी भी परिस्थिति में निर्धारित समय से पूर्व प्रश्न पत्रों की निकासी नहीं होगी. प्रश्न पत्रों की निकासी एवं खोलने की संपूर्ण प्रक्रिया की तिथि एवं समय सहित वीडियोग्राफी करायी जायेगी. प्रश्न पत्र खोलने के समय स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्राधीक्षक व वरीय शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य होगी.
सीसीटीवी व वीडियोग्राफी की निगरानी में होगी परीक्षा
परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए व्यापक प्रशासनिक व सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त वीडियोग्राफर की भी प्रतिनियुक्ति की जायेगी. परीक्षा केन्द्रों के बाहर एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी. इस संबंध में फ्लैक्स व पोस्टर के माध्यम से सूचना प्रदर्शित भी किया जायेगा.एक बेंच पर दो ही परीक्षार्थी बैठेंगे, कर्मियों को पहचान पत्र रखना होगा अनिवार्य
परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त सभी केन्द्राधीक्षक, वीक्षक एवं अन्य कर्मियों को परीक्षा के दिन पूर्वाह्न 7 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा. प्रत्येक 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. प्रत्येक परीक्षा कक्ष में न्यूनतम दो वीक्षक तैनात रहेंगे. परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा. बिना परिचय पत्र के पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. परीक्षा कक्ष में एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी पर्याप्त दूरी के साथ बैठेंगे. छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. परीक्षा केन्द्र परिसर एवं भवन की सघन जांच कर प्रवेश कराया जायेगा.
केन्द्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा, अवैध रूप से प्रवेश पर होगी कार्रवाई
परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा भवन में प्रवेश करना होगा. निर्धारित समय के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. विलंब से आने पर जबरन या अवैध रूप से प्रवेश का प्रयास करना गंभीर कदाचार एवं दंडनीय अपराध की श्रेणी में आयेगा. परीक्षा भवन में जूता-मोजा, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इरेज़र, व्हाइटनर आदि पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र एवं वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश दिया जायेगा. लिखने में असमर्थ दिव्यांग परीक्षार्थियों को अनुरोध पर श्रुतिलेखक की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी. उन्हें नियमानुसार प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी प्रदान किया जायेगा.प्रशासन ने अभिभावकों से किया अपील कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन में करें सहयोग
प्रवेश पत्र एवं उपस्थिति पत्रक पर अंकित फोटो के आधार पर परीक्षार्थियों की पहचान की जायेगी. प्रवेश पत्र में फोटो अथवा विवरण संबंधी त्रुटि की स्थिति में आवश्यक सत्यापन के उपरांत परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित कराया जायेगा, ताकि छात्रहित सुरक्षित रह सके. जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, परीक्षा कर्मियों एवं आम नागरिकों से अपील किया कि वे परीक्षा अवधि के दौरान शांति, अनुशासन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें. कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें.
