गोगरी (खगड़िया). शिक्षक दिवस के अवसर पर समाहरणालय खगड़िया परिसर में जिलाधिकारी ने शिक्षकों को सम्मानित किया. मध्य विद्यालय कोकराहा अलौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक गौरव कुमार को भी शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया. उन्हें सत्र 2025 -26 में विद्यार्थियों की सर्वांगीण विकास एवं शिक्षण कार्य के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा, प्रेरणा तथा विशिष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया गया. समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापक गौरव को प्रशस्ति पत्र व मेडल देखकर सम्मानित किया गया.
जिलाधिकारी के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापक को डीडीसी श्रेयश्री ने प्रशस्ति पत्र व मेटल भेंट किया. सम्मानित होने के बाद गौरव कुमार ने बताया कि शिक्षण क्षेत्र में विश्वास पूर्वक अनुशासन में रहकर शिक्षण कार्य करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है. इसी आधार पर जिलाधिकारी से सम्मान पाना एक सुखद अनुभव है.
