हाइवा की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत

आक्रोशित लोगों ने अलौली-खगड़िया पथ को जाम कर दिया. अलौली पुलिस के पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया.

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसाखगड़िया. अलौली-खगड़िया पथ पर हमारा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अलौली के वार्ड संख्या 11 निवासी रामानंद यादव का पुत्र शिव कुमार सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान अलौली से खगड़िया की ओर जा रही तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में वह आ गया. हादसे में शिव कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अलौली-खगड़िया पथ को जाम कर दिया. सूचना मिलने पर अलौली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया और यातायात बहाल हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर जयंती शेखर, शशि भूषण कुमार, सुमित मंडल एवं डॉ. गणेश कुमार ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

मुआवजे की मांग

जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मृतक के पिता को उचित मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की अपील की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod rao

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >