संघर्ष, सादगी और समाजवाद के प्रतीक थे जॉर्ज साहब: जिलाध्यक्ष

जॉर्ज फर्नांडिस का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक न्याय और जनसेवा का अनुपम उदाहरण रहा है. उन्होंने कहा कि मजदूरों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है.

पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की मनायी गयी 96 वीं जयंती

खगड़िया. शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में बुधवार को समता पार्टी के संस्थापक, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की 96 वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गयी. कार्यक्रम की शुरुआत तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जॉर्ज साहब अमर रहें के गगनभेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की.

उनका संघर्ष भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक न्याय और जनसेवा का अनुपम उदाहरण रहा है. उन्होंने कहा कि मजदूरों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है. कहा कि उनके परिवार का जॉर्ज साहब से पारिवारिक संबंध रहा है. जिससे उन्हें उनके व्यक्तित्व और विचारों को निकट से जानने का अवसर मिला. उन्होंने उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम का संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल ने कहा कि जॉर्ज साहब गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों और शोषितों के सच्चे मसीहा थे. जिन्होंने जीवनभर जनहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा. उन्होंने 1974 के ऐतिहासिक रेल कर्मचारी आंदोलन तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के विरुद्ध उनके संघर्ष को भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर बताया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल जयसवाल, गोपालपुर विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शहाब उद्दीन, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, जिला महासचिव राजीव रंजन, सतीश आनंद, पंकज चौधरी, पंकज गुप्ता, अनुज कुमार शर्मा, जयप्रकाश मौर्य, कमल किशोर पटेल, पार्वती देवी, वंदना भारती, गुरुदेव सिंह, उमा देवी, रीता कुमारी, सुभाष कुमार यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >