गोगरी. थाना क्षेत्र के वार्ड सात निवासी श्री भगत टोला से ट्यूशन पढ़ने गयी एक युवती के गायब होने का मामला सामने आया है. इसको लेकर गोगरी थाने में पीड़ित पिता के आवेदन पर कांड संख्या 143/26 दर्ज करते हुए जमालपुर निवासी रिशु कुमार सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने कहा कि पीड़ित पिता ने आवेदन में बताया कि बीते दिन उसकी पुत्री ट्यूशन पढ़ने गयी थी. जहां से नामजद आरोपित उसकी पुत्री को लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
युवती को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
युवती को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
