इंजीनियरिंग कॉलेज के लेखा शाखा से चोरी मामले में आरोपित गिरफ्तार

इंजीनियरिंग कॉलेज अलौली की लेखा शाखा से ₹7 लाख 15 हजार की चोरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान हुई, जो पहले कॉलेज कैंटीन में काम करता था.

खगड़िया. इंजीनियरिंग कॉलेज अलौली के लेखा शाखा में रखे सात लाख 15 हजार रूपये चोरी मामले में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बीते 31 अगस्त की रात चोर ने लेखा शाखा में रखे 7 लाख 15 हजार 980 रूपये की चोरी कर लिया था. प्राचार्य डॉ. मणिभूषण ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद अलौली थानाध्यक्ष ने चोरी में शामिल बेगूसराय निवासी भरत साह के पुत्र पवन साह को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि पवन साह कॉलेज के कैंटिन में सात महिने तक काम किया था. काम छोड़ देने के बाद कॉलेज के लेखा शाखा में रखे रूपये की चोरी कर लिया था. पुलिस नगद बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >