प्रतिभावान कलाकारों को डीएम ने किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

प्रतिभावान व रचनात्मक कलाकारों को उनके उत्कृष्ट चित्रकला कार्य और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया.

खगड़िया. समाहरणालय के सभागार में प्रतिभावान व रचनात्मक कलाकारों को उनके उत्कृष्ट चित्रकला कार्य और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया. इस अवसर पर कलाकारों की रचनात्मक प्रतिभा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गयी. डीएम ने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त साधन भी है. कलाकार अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, परंपरा और विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और ऐसे कलाकारों को प्रोत्साहित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. डीएम ने सम्मानित कलाकारों को भविष्य में भी अपनी कला और प्रतिभा का निरंतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि कलाकार अपने उत्कृष्ट कार्यों से खगड़िया का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें तथा नई पीढ़ी को भी रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें. सम्मान प्राप्त कलाकारों ने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन एवं जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया.। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान कलाकारों को बेहतर कार्य करने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >