सड़क दुर्घटना में जख्मी की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में जख्मी की हुई मौत

प्रतिनिधि, बेलदौर

थाना क्षेत्र के बेला नौबाद गांव में एनएच 107 पर दुर्घटना में जख्मी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि बेला नौबाद गांव निवासी 50 वर्षीय उमाकांत शर्मा को बस ने धक्का मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय में भर्ती कराया था,जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >