13 सूत्री मांगों को लेकर धरना आज

13 सूत्री मांगों को लेकर धरना आज

महेशखूंट. स्थानीय स्टेशन पर 13 सूत्री मांगों को लेकर रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति द्वारा शनिवार को धरना दिया जायेगा. संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि महेशखूंट में रोड ओवर ब्रीज ढाला संख्या 25 पर निर्माण की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा. धरना प्रदर्शन में महेशखूंट शाखा के संयोजक उदय कांत ठाकुर के नेतृत्व में होगा. जिसमें कॉमरेड वासुदेव बिहारी, बिंदेश्वरी साह, रिजवान अहमद, पुलकित गोस्वामी, अशोक पासवान, चंदन कश्यप, विसुनदेव पासवान, प्रमोद चौरसिया आदि लेंगे. जोशी ने बताया कि महेशखूंट स्टेशन के निकट गोगरी, परबत्ता, चौथम, बेलदौर प्रखंड है. जहां लगभग नौ लाख की आबादी का आवागमन होता है. साथ ही खगड़िया जिला सहित सहरसा, सुपौल, मधेपुरा के लाखों लोग आवागमन के लिए महेशखूंट स्टेशन का उपयोग करते हैं. रेल को करोड़ों रुपये का राजस्व भी प्राप्त होता है, लेकिन महेशखूंट स्टेशन पर रैक प्वाइंट का निर्माण नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अमृत भारत स्टेशन विकास योजना में महेशखूंट स्टेशन के निर्माण कार्यों में गति नहीं है. उन्होंने कहा कि 13071/72 जमालपुर-हावड़ा सुपरफास्ट का मार्ग विस्तार करते हुए कटिहार-सहरसा अथवा सुपौल से चलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >