देसी मास्केट बरामद, प्राथमिकी दर्ज

देसी मास्केट बरामद, प्राथमिकी दर्ज

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के बलभजान गांव से पुलिस ने एक देसी मास्केट बरामद किया है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया बलभजान गांव गश्ती के दौरान युवक देसी मास्केट लहराते हुए भागने लगा. पुलिस के पीछा करने पर युवक ने मास्केट को खेत में फेंककर फरार हो गया. बदमाश को स्थानीय चौकीदार ने भागते हुए पहचान लिया. चौकीदार ने बताया कि बलभजान निवासी सुजय पासवान के पुत्र चांद कुमार पासवान जो कई आपराधिक घटनाओं का अंजाम दे चुका है. चांद कुमार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >