मथुरापुर गांधी चौक, बखरी बस स्टैंड, मानसी बस स्टैंड, बलहा, सबलपुर एवं सोनमनकी चौक पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का रखा प्रस्ताव, मंत्री ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन
खगड़िया. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत से पटना में मिलकर खगड़िया से पटना तक सीधी बस सेवा शुरु करने की मांग की इससे पहले विधायक ने अंग वस्त्र भेंट कर मंत्री का स्वागत किया. खगड़िया जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को उनके समक्ष रखा. मुलाकात के दौरान विधायक ने खगड़िया की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण मांगें रखी. विधायक श्री मंडल ने परिवहन मंत्री से खगड़िया से राजधानी पटना के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि खगड़िया जिला उत्तर बिहार का एक महत्वपूर्ण जिला है. जहां से प्रतिदिन हजारों लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए राजधानी पटना की यात्रा करते हैं.सदर विधायक परिवहन मंत्री से मिलकर खगड़िया से पटना सीधी बस सेवा शुरु करने की मांग
खगड़िया जिला उत्तर बिहार का एक महत्वपूर्ण जिला है. जहां से प्रतिदिन हजारों लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए राजधानी पटना की यात्रा करते हैं.
