सर्पदंश से पीड़िता बच्ची की मौत, परिजनों ने सीएचसी में किया हंगामा

पीड़ित परिजनों के विलाप से सीएचसी का माहौल गमगीन बना रहा

बेलदौर. नगर पंचायत के स्थानीय वार्ड संख्या छह में सर्प दंश से बच्ची की मौत हो गयी. सीएचसी से रेफर हुई बच्ची की मौत हो जाने के बाद चीत्कार करते पीड़ित परिजनों ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया. चिकित्सक पर इलाज में हुई लापरवाही का आरोप लगाते जमकर कोसा. वही, सीएचसी में पीड़ित परिजनों के साथ साथ जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों द्वारा हंगामा की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराते आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया. वही पुलिस सर्पदंश पीड़िता का शव कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी. जबकि पीड़ित परिजनों के विलाप से सीएचसी का माहौल गमगीन बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >