मारपीट कर लूटपाट करने की शिकायत

थाना क्षेत्र के महिनाथनगर पंचायत के भोलादास बासा गांव में हरे भरे पेड़ को काटकर नष्ट कर देने एवं विरोध करने पर दो लोगों के साथ मारपीट की गयी.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर पंचायत के भोलादास बासा गांव में हरे भरे पेड़ को काटकर नष्ट कर देने एवं विरोध करने पर दो लोगों के साथ मारपीट की गयी. वहीं मारपीट के बाद उसके दुकान में लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में भोलादास बासा निवासी उत्तमलाल शर्मा ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पड़ोस के प्रसंजीत कुमार समेत आधे दर्जन को नामजद आरोपित बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. घटना के संबंध में बताया कि मंगलवार की सुबह नामजदों ने हरे भरे कदम पेड़ को काटकर नष्ट कर दिया. जब इसका विरोध मेरे पुत्र श्रवण कुमार एवं पुत्रवधू काजल देवी ने किया तो नामजदों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही गुमटी में लूटपाट एवं तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित के शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >