षट्चंडी महायज्ञ व भागवत कथा से भुतौली में बना हुआ है भक्तिमय माहौल

कार्यक्रम कृष्ण बिहारी दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है

चौथम. शक्तिपीठ मां काली पूजा समिति भुतौली में माता की प्राण प्रतिष्ठा की है. इसी को लेकर यहां षट्चंडी महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस धार्मिक अनुष्ठान के कारण पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है. कार्यक्रम कृष्ण बिहारी दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है. जबकि अंतरराष्ट्रीय संत चतुरनारायण परासर महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा का रसपान कर श्रद्धालु स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं. सौरव शास्त्री के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा सह षट्चंडी महायज्ञ संपन्न कराया जा रहा है. रात्रि में बजरंग रामलीला मंडली द्वारा रामायण पाठ एवं रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. यह आयोजन 15 फरवरी से प्रारंभ हुआ है और 23 फरवरी को महा भंडारा के साथ इसका समापन होगा. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि डॉ. दीपक कुमार, मेला अध्यक्ष प्रफुल प्रसाद, लोक जनशक्ति पार्टी खगड़िया जिला महासचिव सुमन चौरसिया, उप मुखिया विनय कुमार, डॉ. मनोज कुमार, रामरिझन, राकेश, पुरुषोत्तम, प्रिंस, अमन, राहुल, राजीव, नीतीश, अंकु, अविनाश, पंकज, शंभु, सत्यम, लक्ष्मण, राजा, निलेश, रौशन, रूपेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >