सड़क सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से आरओबी पर चलाया गया वाहन चेकिंग

सड़क सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से आरओबी पर चलाया गया वाहन चेकिंग

खगड़िया. सड़क दुर्घटना के कारण लगातार मौत हो रही है. जिसमें बिना हेलमेट बाइक चलाना भी एक कारण है. घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी विजयंत के निर्देश पर एमवीआइ ने दल बल के साथ आरओबी पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व एमवीआइ अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, आकांक्षा कुमारी कर रही थी. आरओबी पर प्रवर्तन अवर निरीक्षक अरुण कुमार, लालमणि, रवीना कुमारी, प्रभा कुमारी, लता कुमारी ने गाड़ी का कागज, हेलमेट, लाइसेंस की जांच की. इस दौरान बिना हेलमेट के चालकों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं ट्रिपल लोडिंग के वाहन चालक को सुरक्षा नियमों की जानकारी दी. चालान वसूल कर छोड़ दिया गया. एमवीआइ ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग को सुनिश्चित करना, नशे में गाड़ी चलाने वालों को रोकना, दस्तावेजों की जांच करना, सड़क सुरक्षा बढ़ाना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >