विजय बालिका मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना

विजय बालिका मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना

चौथम. प्रखंड के विजय बालिका मध्य विद्यालय के छात्र व छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया. परिभ्रमण वाहन को प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने रवाना किया. प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है. ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक समझ विकसित होती है. उन्होंने बच्चों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और शिक्षकों के निर्देशों का पालन करने की अपील की. प्रधानाध्यापक सुशील कुमार शर्मा व शिक्षक राजीव रंजन ने बताया कि यह परिभ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर सरकार ने बनायी है. ताकि वे नई जगहों, ऐतिहासिक व शैक्षणिक महत्व के स्थलों को देखकर सीख सकें. मौके पर शिक्षिका कंचन कुमारी, डेजी कुमारी, शिक्षक उदय कुमार एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष महारानी देवी, सचिव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >