चौथम में बीएन तटबंध के रेनकट की मरम्मत, संवेदनशील स्थलों पर प्रशासन की नजर

बारिश के कारण चौथम के बीएन तटबंध पर बने रेनकट को देवका के समीप दुरुस्त किया गया. जल संसाधन विभाग की देखरेख में जेसीबी की मदद से मरम्मत कार्य संपन्न हुआ. प्रशासन ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा सुनिश्चित की.

Khagaria BN Embankment Repair: चौथम (खगड़िया). बदला-नगरपाड़ा बीएन तटबंध पर बारिश के कारण बने रेनकट को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को देवका के समीप मरम्मतीकरण अभियान चलाया गया. दोपहर करीब एक बजे तक जल संसाधन विभाग की देखरेख में संवेदनशील स्थानों पर कार्य जारी रहा. प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने तटबंध की स्थिति का जायजा लेते हुए अन्य संवेदनशील स्थलों की भी जानकारी ली.

जेसीबी से रेनकट वाले हिस्सों की हुई मरम्मत

मरम्मतीकरण के दौरान जेसीबी की मदद से तटबंध के क्षतिग्रस्त और रेनकट वाले हिस्सों को मिट्टी से भरकर दुरुस्त किया गया. अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के दौरान तटबंध को नुकसान से बचाने के लिए समय रहते प्रभावित स्थानों की मरम्मत जरूरी है.

संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तैनात

कार्य के दौरान मौके पर दंडाधिकारी के रूप में राम, जल संसाधन विभाग के जेई प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता मनोज कुमार, चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी.

हाईकोर्ट में चल रहा है मामला

बताया गया कि देवका के समीप बीएन तटबंध के निर्माण से संबंधित मामला हाईकोर्ट में चल रहा है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से मौके पर दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी. प्रशासन और जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में मरम्मत कार्य कराया गया.

अन्य संवेदनशील स्थलों का भी लिया जायजा

Khagaria BN Embankment Repair: मरम्मत के दौरान विभागीय अधिकारियों ने तटबंध के अन्य हिस्सों की स्थिति का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण जहां भी रेनकट की समस्या सामने आ रही है, उसे समय रहते दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि तटबंध की सुरक्षा बनी रहे और संभावित खतरे को टाला जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhiraj kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >