सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

खगड़िया: अलौली थाना क्षेत्र के फूलतोड़ा में बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना मंगलवार रात 9.30 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के शहरबन्नी पंचायत के फूलतोड़ा गांव निवासी दुलारचंद मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि सचिन बाइक पर सवार होकर ससुराल जा ही रहा था, घर से कुछ दूर आगे जाने के बाद फूलतोड़ा पुल पर सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >