खगड़िया के बेलदौर पीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत बंध्याकरण शिविर, एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने कराया ऑपरेशन

Khagaria News: बेलदौर सीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान महिलाओं को छोटे परिवार के लाभ और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई.

Khagaria News: खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत आयोजित बंध्याकरण शिविर में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने स्वेच्छा से बंध्याकरण ऑपरेशन कराया. शिविर के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को छोटे परिवार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध मां और बच्चे के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक स्थिरता और परिवार की खुशहाली से भी जुड़ा है. इसी उद्देश्य से सरकार समय-समय पर ऐसे विशेष अभियान और शिविर आयोजित करती है.

छोटे परिवार से बेहतर होता है मातृ और शिशु स्वास्थ्य

सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि दो बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतर रखना मां और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है.

उन्होंने बताया कि गर्भनिरोधक साधनों का नियमित उपयोग और समय पर परिवार नियोजन अपनाने से परिवार अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल बनता है. यदि बच्चों के जन्म के बीच पर्याप्त अंतर नहीं होता, तो मां के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

कम अंतर से बढ़ता है कुपोषण और कमजोरी का खतरा

डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच कम अंतर होने पर नवजात शिशु शारीरिक रूप से कमजोर हो सकते हैं.

उन्होंने कहा कि उचित देखभाल और पोषण नहीं मिलने की स्थिति में कुपोषण का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए दंपतियों को पहले और दूसरे बच्चे के बीच पर्याप्त अंतर रखने की सलाह दी जाती है.

सरकार हर वर्ष चलाती है परिवार नियोजन अभियान

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से सरकार प्रत्येक वर्ष परिवार नियोजन कार्यक्रम संचालित करती है.

इसी क्रम में बेलदौर सीएचसी में आयोजित इस शिविर के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, संतुलित परिवार और उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई.

विवाह के तुरंत बाद संतान की जल्दबाजी न करें

डॉ. मुकेश कुमार ने दंपतियों से अपील करते हुए कहा कि विवाह के तुरंत बाद संतान प्राप्ति की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से परिवार नियोजन अपनाना चाहिए. इससे मां और बच्चे दोनों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलता है.

स्वास्थ्यकर्मियों ने दिया परामर्श

बंधनाकरण शिविर के दौरान एएनएम नीलम कुमारी, सोनी कुमारी, उमेश पंडित सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मी मौजूद रहे.

स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधी परामर्श देने के साथ-साथ उपलब्ध सरकारी सुविधाओं, गर्भनिरोधक विकल्पों और स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी दी.

Also Read: श्रावणी मेला का भव्य उद्घाटन: सीएम सम्राट चौधरी ने श्रद्धालुओं के लिए लॉन्च किया मोबाइल ऐप, की कई बड़ी घोषणाएं

Also Read: Bihar Student Protest: जेल से बाहर आए तेज प्रताप यादव, सरकार के आदेश के बाद मिली जमानत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >