अजय प्रसाद बने परबत्ता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष

जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव आश्रम में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिले के सभी सात प्रखंडों व दो नगर परिषद क्षेत्रों के लिए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी

परबत्ता.

जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव आश्रम में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिले के सभी सात प्रखंडों व दो नगर परिषद क्षेत्रों के लिए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव के नेतृत्व में हुई इस प्रक्रिया में प्रोफेसर अजय प्रसाद सिंह को परबत्ता प्रखंड कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया. खजरैठा पंचायत के मथुरापुर निवासी प्रो. अजय प्रसाद सिंह असम स्थित डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हैं. 33 वर्षों की सेवा के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी. पार्टी नेताओं के अनुसार संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उनके पिता भी स्वतंत्रता सेनानी रहे थे. नियुक्ति के बाद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव, युवा नेता राजा गुप्ता, दिनेश दास, फिरोज खान, सुनील कुमार झा, शंभूशरण मिश्र, प्रमोद चौधरी, मदन सिंह व अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >