. थाना क्षेत्र की अगुवानी पंचायत अंतर्गत राका गांव के वार्ड 18 में बीते 5 जून को हुई भीषण चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. मामले में पीड़ित भोलानाथ मिश्र की शिकायत पर परबत्ता थाना में केस दर्ज किया गया है. हालांकि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी चोरी गये सामानों की बरामदगी और नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार चिंतित है. प्राथमिकी के अनुसार चार लोगों पर चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है. इधर, पीड़ित ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को आवेदन देकर मामले में त्वरित व कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि अब तक उन्हें केवल कार्रवाई का आश्वासन ही मिला है. वहीं पुलिस का दावा है कि घटना के एक दिन बाद एक आरोपित को दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया था. उससे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा जल्द ही चोरी के सामानों की बरामदगी और शेष आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. फिलहाल पीड़ित ने उच्च पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग दोहरायी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.