सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

चौथम. सदर अनुमंडलाधिकारी अमित अनुराग के आदेश से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह सीओ रविराज के नेतृत्व में बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल सहित सैकड़ों महिला व पुरुष बल के सहयोग से चौथम अंचल क्षेत्र के पश्चिमी बौरणय मौजा अन्तर्गत करूआ मोड़ से दक्षिण स्थित गैरमजरूआ आम लिंक सड़क की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. बता दें कि इस सड़क पर चार दशकों से बसे दलित परिवारों के घरों पर बुल्डोजर चलाकर उसे तोड़ दिया गया. मौके पर एसआइ संतोष कुमार, मजीद आलम,धर्म देव राम, उदय मंडल, अभिमन्यु कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >