रसौंक के आवास सहायक पीएम आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के के नाम पर वसूली का आरोप

पक्का मकान व सरकारी सेवक का योजना की सूची में जोड़ने का है आरोप

-प्रति लाभुक 3 हजार रुपये की कर रहे डिमांड

-पक्का मकान व सरकारी सेवक का योजना की सूची में जोड़ने का है आरोप

खगड़िया. सदर प्रखंड के रसौंक पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने व फोटो अपलोड करने के नाम पर आवास सहायक द्वारा वसूली किया जा रहा है. बताया जाता है कि आवास सहायक पीएम आवास योजना की स्वीकृति व जियो टैगिंग के नाम पर वसूली करता है. पीएम आवास योजना की सूची में आवास सहायक द्वारा प्रति लाभुक दो से तीन हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं. वैसे लाभर्थियों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है. जिसके पास पक्का मकान व सरकारी नौकरी है. वैसे अपात्र लाभुकों का दूसरे के झोपड़ी के घर में फोटो खिंचकर अपलोड कर रहे हैं. प्रात्र लाभुकों का फोटो अपलोड कर सूची में नाम दर्ज करने में बिचौलिया की भूमिका में भी कुछ लोग शामिल है. पात्र लाभुक द्वारा रिश्वत देने का विरोध किया जाता है तो आवास सहायक द्वारा धमकाया जाता है. कहा जाता है कि जिससे शिकायत करना है करें, कुछ नहीं होने वाला है. पंचायत के घरारी गांव के वार्ड संख्या एक निवासी रामविलास सिंह के पुत्र कुंदन कुमार, स्व जागेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र बबलू कुमार, भरत सिंह के पुत्र राजेश कुमार, पिंकी कुमारी, लाल कृष्ण अडवाणी आदि लोगों ने सदर बीडीओ को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास सहायक द्वारा की जा रही वसूली की शिकायत किया है.

बीडीओ ने आवास सहायक को लगायी फटकार, देर रात पहुंचे शिकायतकर्ता के घर

शिकायतकर्ता ने बताया कि बीडीओ को मामले की जानकारी देने के बाद आवास सहायक को फटकार लगाया गया. बीडीओ ने आवास सहायक को पात्र लाभुकों का नाम जोड़ने को कहा है. बताया कि रात 8.30 बजे आवास सहायक सभी लाभुकों के घर पहुंचा. उनके द्वारा आवेदन वापस लेने का दबाव बनाया गया. आवास सहायक द्वारा कहा कि गया सभी शिकायतकर्ता का पीएम आवास योजना की सूची में नाम जोड दिया जायेगा. साथ ही फोटो अपलोड कर दिया जायेगा. लेकिन, शिकायतकर्ताओं ने पहले नाम जोड़ने व फोटो अपलोड करने की शर्तों पर अडिग रहा. बताया जाता है कि रात्रि में ही नाम जोड़ने व प्रक्रिया अपनाई गयी.

कहते हैं आवास सहायक

आवास सहायक मो आबिद ने बताया कि पात्र लाभुकों का नाम ही पीएम आवास योजना में जोड़ा गया है. सभी आरोप बेबुनियाद है.

कहते हैं सदर बीडीओ

सदर बीडीओ पूरन साह ने बताया कि आवास सहायक को पात्र लाभुकों का नाम जोड़ने व फोटो अपलोड करने के लिए कहा गया. शिकायत मिली है. जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >