दो दिवसीय नाटक मंचन का हुआ आयोजन

प्रखंड क्षेत्र इटहरी गांव में मां विषहरी के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

गोगरी. प्रखंड क्षेत्र इटहरी गांव में मां विषहरी के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत ने फीता काटकर किया है. नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में आपसी सौहार्द बढ़ता है. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में एकजुटता एवं भाईचारा के साथ साथ स्थानीय कलाकारों के मनोबल बढ़ता है. मौके पर राहुल कुमार जायसवाल, शिव कुमार, राजेश जायसवाल, पंपू यादव, गंगेश मिश्रा उर्फ कारे महंत, रानू सिंह, सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >