खगड़ियाः ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा बीते दिनों जिले के छह प्रखंडों के पीओ(मनरेगा) का स्थानांतरण दूसरे जिले में किया गया था. जिन्हें शनिवार को उप विकास आयुक्त अब्दुल बहाव अंसारी ने इस जिले से विरमित कर दिया.
वहीं विभाग ने जिले के पांच पीओ को पदस्थापित किया था. जिन्होंने अपना योगदान कर लिया है. संजय कुमार राम, अभिलाष कुमार, राम गंगा, जावेद कमाल व सत्यदेव प्रकाश ने पीओ के पद पर योगदान किया है. जिन्हें अभी प्रखंड आवंटित नहीं किया गया है.
