दो किलो चावल व तीन किलो गेहूं मिलेगा

खगड़ियाः खाद्य सुरक्षा योजना के तहत चयनित परिवारों के प्रत्येक सदस्यों को राशन कार्ड के आधार पर इस योजना के तहत प्रत्येक माह तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिये जायेंगे. डीएसओ डीएन झा के अनुसार लाभुकों को तीन रुपये प्रति किलो की दर से चावल तथा दो रुपये किलो की दर से गेहूं […]

खगड़ियाः खाद्य सुरक्षा योजना के तहत चयनित परिवारों के प्रत्येक सदस्यों को राशन कार्ड के आधार पर इस योजना के तहत प्रत्येक माह तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिये जायेंगे. डीएसओ डीएन झा के अनुसार लाभुकों को तीन रुपये प्रति किलो की दर से चावल तथा दो रुपये किलो की दर से गेहूं दिये जायेंगे. चयनित प्रत्येक लाभुकों को अब फरवरी माह से ही खाद्य सुरक्षा योजना के तहत खाद्यान्न दिये जायेंगे.

वहीं विभागीय सूत्र के अनुसार, योजना नयी रहने सहित विभिन्न कारणों से फरवरी माह का खाद्यान्न लाभुकों को अप्रैल माह में दिया जा सकेगा, क्योंकि विभागीय स्तर पर अब भी कई कार्रवाई करना बांकी है. इधर,डीएसओ से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लाभुकों के बीच फरवरी माह का खाद्यान्न इसी माह में वितरण करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >