युवा शक्ति कार्यकर्ताओं का धरना

खगड़ियाः शराब पर पूरी तरह से पाबंदी लगाये जाने को लेकर युवा शक्ति की ओर से शनिवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. इसकी अध्यक्षता युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष मिथिलेश यादव ने किया, जबकि मंच संचालन युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने की. धरना को संबोधित करते हुए नप सभापति […]

खगड़ियाः शराब पर पूरी तरह से पाबंदी लगाये जाने को लेकर युवा शक्ति की ओर से शनिवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. इसकी अध्यक्षता युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष मिथिलेश यादव ने किया, जबकि मंच संचालन युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने की. धरना को संबोधित करते हुए नप सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि शराब से बिहार का राजस्व जरूर बढ़ रहा है, मगर बिहार अपंग हो रहा है.

निजी शिक्षण संस्थान में अभी तक 25 प्रतिशत बच्चे का नामांकन नहीं हो रहा है. उन्होंने बिहार को पूर्ण बिहार बंदी लागू करने, निजी चिकित्सा को लूट एवं माफिया से मुक्त करने और निजी शिक्षण संस्थानों में गरीब बच्चों का 25 प्रतिशत नामांकन नि:शुल्क कराने के लिये युवा शक्ति लगातार आंदोलन करेगी. युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव दीपक चंद्रवंशी ने कहा कि निजी चिकित्सा क्षेत्र में लूट मची हुई है.

गरीबों का शोषण किया जा रहा है. युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में शराब बहुत बड़ा बाधक है. शराब मुक्त बिहार ही विकसित बिहार हो सकता है. युवा शक्ति के प्रधान महासचिव चंदन सिंह एवं नगर अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में पूरे बिहार में तब तक आंदोलन करेगी जब तक की हमारे मांगी पूरी नहीं हो जाती है.

धरना को जिला उपाध्यक्ष राम बहादुर सदा, सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, संजय सिंह, अनिल साह, मो मन्नान, किशोर दास, अमीर खान, रतन पासवान, अमित भास्कर, कर्मवीर ठाकु र, मोहन चौधरी, मुशहरू रजक, प्रकाश तांती, महेश्वर यादव, निरंजन कुमार रंजन, नरेश शर्मा, तारणी तांती आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >