खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाएं

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर शिक्षकों को दी जा रही ट्रेनिंग बच्चों के अंदर की प्रतिभा को शिक्षक से बेहतर कोई नहीं समझ सकता खगड़िया : स्थानीय बापू मध्य विद्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में बिहार शिक्षा के अंतर्गत पांच दिवसीय पल्लव प्रशिक्षण की शुरुआत मंगलवार को हुई. प्रशिक्षण में वर्ग प्रथम व द्वितीय के पूर्णकालिक […]

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर शिक्षकों को दी जा रही ट्रेनिंग

बच्चों के अंदर की प्रतिभा को शिक्षक से बेहतर कोई नहीं समझ सकता

खगड़िया : स्थानीय बापू मध्य विद्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में बिहार शिक्षा के अंतर्गत पांच दिवसीय पल्लव प्रशिक्षण की शुरुआत मंगलवार को हुई.

प्रशिक्षण में वर्ग प्रथम व द्वितीय के पूर्णकालिक शिक्षकों ने भाग लिया. प्रशिक्षक शंकर मोची व इमानुल द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व की जानकारी दी. प्रशिक्षक ने कहा कि बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देकर उनके अंदर गुणवत्ता लायी जा सकती है.

प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलजीत चौधरी के साथ साथ साधनसेवी रमण, सुधीर वर्मा, सरवर इमाम व सहजाद अहसन मौजूद थे. वहीं बीइओ ने कहा कि शिक्षक विद्यालय में बच्चों को सही मार्गदर्शन कराने का काम करेंगे. बच्चों के अंदर की प्रतिभा को शिक्षक से बेहतर कोई नहीं समझ सकता. इस मौके पर प्रशिक्षु मो एहसान, रंजना, सीमा भारती, अर्जुन, यासमीन, मनीष कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >