सोनमनकी में सुरक्षा कड़ी

डीएम, एसपी ने किये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम खगड़िया: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अलौली प्रखंड के सोनमनकी पहुंच रहे हैं. यहां एक घंटा 35 मिनट के कार्यक्रम के दौरान वे सोनमनकी घाट पर पुल का शिलान्यास करेंगे व विकास रैली को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लेने के लिए […]

डीएम, एसपी ने किये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

खगड़िया: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अलौली प्रखंड के सोनमनकी पहुंच रहे हैं. यहां एक घंटा 35 मिनट के कार्यक्रम के दौरान वे सोनमनकी घाट पर पुल का शिलान्यास करेंगे व विकास रैली को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को दिनभर जिले के अधिकारियों का सोनमनकी आना-जाना लगा रहा. डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी दीपक वर्णवाल ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. जबकि देर शाम सूबे की उद्योग सह आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु सिंह कुशवाहा ने भी सभा स्थल का जायजा लिया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है.

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड के से लेकर सभा मंच तक की जगह पुलिस छावनी के तब्दील कर दिया गया है. हेलीपैड से सभा मंच के साथ-साथ सभा स्थल पर पहुंचने के लिए बनाये गये सात गेटों पर दर्जन भर से अधिक वरीय पदाधिकारी व सौ से अधिक पुलिस के जवान तैनात किये गये हैं. डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी दीपक वर्णवाल ने संयुक्त आदेश जारी कर मुख्यमंत्री के संबोधन के लिए सोनमनखी में बनाये गये सभा मंच के आसपास दर्जनों दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी व लाठी पार्टी को प्रतिनियुक्त किया गया है. डीएम व एसपी ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात किये गये सभी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को ससमय सभा स्थल / प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है.

वीआइपी की पहचान के निर्देश

मुख्यमंत्री के साथ आने वाले सभी वीआइपी की पहचान पूर्व में ही कर लेने का निर्देश डीएम व एसपी ने दिया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से जदयू पार्टी के नेताओं से वैसे लोगों की सूची मांगी गयी है, जो मुख्यमंत्री के साथ सभा मंच पर रहेंगे. सभा स्थल के पहले ही गाड़ियों को रोक दी जायेगी. गाड़ी की जांच के भी निर्देश दिये गये हैं. डीएम ने सभा स्थल के पास गड्ढों को भरने व आसपास के घरों के छत पर पुलिस की तैनाती के निर्देश दिया है.

फूल मालाओं की होगी जांच

विभागीय जांच के बाद पार्टी के नेता मुख्यमंत्री को फूल माला पहना सकेंगे. डीएम ने सदर एसडीओ एसके अशोक व एसडीपीओ राजीव रंजन को सीएम के सभा मंच के पास दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है व सीएम को माला पहनाने के पूर्व उनके लिए लाये गये माला व अन्य भेंट सामग्री की जांच करने का निर्देश दिया है. डीएम ने सीएम की सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह निर्देश दिया है.

होगी वीडियोग्राफी

सीएम के पूरे कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी होगी. डीएम ने सदर एसडीओ को सभा स्थल के साथ-साथ आसपास के जगहों की वीडियोग्राफी कराने की जिम्मेवारी सौंपी है. परिसदन में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >