जेइ की लापरवाही, कार्यकर्ताओं के मंसूबे पर फिर गया पानी

पीपीपी मोड पटना के लिए चलेंगी बसें : मंत्री खगड़िया. परिवहन विभाग के पास अपना कुछ नहीं है. इस सरकार ने बहुत कुछ सुधार लाया है. हम आगे और बदलाव लाने की तैयारी में हैं. पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर खगड़िया से पटना के लिए नयी बसे चलायी जायेंगी. यह बातें शुक्रवार को जिला जदयू कार्यकर्ता […]

पीपीपी मोड पटना के लिए चलेंगी बसें : मंत्री

खगड़िया. परिवहन विभाग के पास अपना कुछ नहीं है. इस सरकार ने बहुत कुछ सुधार लाया है. हम आगे और बदलाव लाने की तैयारी में हैं. पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर खगड़िया से पटना के लिए नयी बसे चलायी जायेंगी. यह बातें शुक्रवार को जिला जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे सूचना एवं जनसंपर्क सह परिवहन मंत्री वृषिण पटेल ने कही. उन्होंने कहा कि यह जिला उनलोगों के दल के लिए खास रहा है. इसलिए सरकार इस जिले के विकास के लिए कटिबद्ध है. उन्होंने कहा कि यहां काफी शिकायतें मिली है कि प्राइवेट नंबर की गाड़ियां का परिचालन भाड़े की गाड़ी के रूप में किया जा रहा है.

उन्होंने मौके पर मौजूद डीटीओ व एमवीआइ को इसके विरुद्ध अभियान चला कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं जिले में हो रहे अवैध नौका परिचालन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नौका का निबंधन कराना डीटीओ का काम है. लेकिन नाव पर ओवरलोडिंग एवं सुरक्षा मानकों की जांच करना जिला प्रशासन का काम है. उन्होंने कहा कि निगम 500 नयी बसे बिहार की सड़कों पर उतारने की तैयारी में है. अगर इस योजना को अमलीजामा पहनाया गया तो निश्चित तौर पर खगड़िया को भी उसमें हिस्सेदारी दी जायेगी. मौके पर जदयू नेता अशोक सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >