33 लीटर शराब बरामद

33 लीटर शराब बरामद

परबत्ता. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए 24 लीटर बीयर व नौ लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक करना गांव में एक बासा पर छापेमारी की. इस दौरान भूसा घर में छुपा कर रखे गए शराब एवं बीयर की खेप को जब्त किया गया है. पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी हाथ लगी की उक्त बथान रवि टाइगर पिता ब्रह्मदेव टाइगर का है. पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हालांकि कारोबारी मौके पर से फरार हो गया था. थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >