खगड़िया : सदर विधायक पूनम देवी यादव ने सदर प्रखंड के संसारपुर गांव के अग्नि पीड़ितों के बीच रविवार को नगद राशि वितरित की. विधायक ने पीड़ित तीन परिवारों के बीच 4200 रुपये नगद तथा साड़ी, चूड़ा शक्कर का वितरण किया.
मौके पर विधायक ने कहा कि वे सभी पीड़ितों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि वे स्वयं पीड़ितों से मिल कर हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं. किसी भी पीड़ित को कभी भी कोई आवश्यकता हो तो वे मिल सकते हैं. मौके पर स्थानीय मुखिया रामविलास महतो, ग्रामीण गजेंद्र यादव, फुलेंद्र पासवान, पूरा देवी, रूकमणि देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
