जिले में 16 प्रतिशत हुई धान की बुआई

खगड़िया : जिले में लक्ष्य के विरूद्ध 85 प्रतिशत धान का बिचड़ा खेतों में गिराया गया तथा 16 प्रतिशत धान की बुआइ किसानों के द्वारा की गयी है. मंगलवार को डीएम सैयद परवेज आलम की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने धान की रोपानी […]

खगड़िया : जिले में लक्ष्य के विरूद्ध 85 प्रतिशत धान का बिचड़ा खेतों में गिराया गया तथा 16 प्रतिशत धान की बुआइ किसानों के द्वारा की गयी है. मंगलवार को डीएम सैयद परवेज आलम की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने धान की रोपानी सहित कृषि विभाग की अन्य जानकारी डीएम को दी.

मौके पर डीएम ने उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिये नियमित रूप से थोक खुदरा खाद विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण करने का निर्देश दिये. बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु पशुओं को पशुपालन विभाग के द्वारा टीका लगाया जा रहा है. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सहित कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >