द्वितीय किस्त की मांग

* लाभुकों ने दिया दरबार में आवेदनखगड़िया : बीडीओ के जनता दरबार में मंगलवार को विभिन्न पंचायतों के 83 फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी अपनी मांगों से अधिकारी को अवगत कराया. कई पंचायतों से आये 82 महिला लाभुकों ने आवेदन देकर इंदिरा आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि दिलाने की मांग की. इन महिलाओं […]

* लाभुकों ने दिया दरबार में आवेदन
खगड़िया : बीडीओ के जनता दरबार में मंगलवार को विभिन्न पंचायतों के 83 फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी अपनी मांगों से अधिकारी को अवगत कराया. कई पंचायतों से आये 82 महिला लाभुकों ने आवेदन देकर इंदिरा आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि दिलाने की मांग की.

इन महिलाओं ने आवेदन के साथ अपने अधूरे मकान की फोटो भी जनता दरबार में शिकायत सुन रहे प्रभारी बीडीओ सह बीएओ अनिल सिंह व सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा को सौंपा. महिलाओं ने बताया कि इंदिरा आवास योजना की पहली किस्त की राशि से उन्होंने अपने अधूरे मकान का निर्माण कराया है.

राशि के अभाव में वे मकान का निर्माण पूरा नहीं करा पा रही हैं. जनता दरबार में आयी सभी महिला फरियादियों ने अविलंब इंदिरा आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान कराने का अनुरोध किया. सभी आवेदनों को संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव के पास जांच के लिए भेजा गया है.

प्रभारी बीडीओ ने बताया कि जांच के बाद इंदिरा आवास की किस्त की मांग करने वाले लाभार्थियों को भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. इस मौके पर सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >