नव निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

खगड़िया : मारवाड़ी युवा मंच मिड टाउन शाखा के सत्र 2013-14 के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रविवार को मंच कार्यालय में सभी सदस्यों की उपस्थिति में कराया गया. नये पदाधिकारियों को पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सरिता बजाज द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया. उन्होंने नयी कार्यकारिणी को मंच दर्शन के अनुरूप संगठन को नयी उचाइयों […]

खगड़िया : मारवाड़ी युवा मंच मिड टाउन शाखा के सत्र 2013-14 के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रविवार को मंच कार्यालय में सभी सदस्यों की उपस्थिति में कराया गया. नये पदाधिकारियों को पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सरिता बजाज द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया. उन्होंने नयी कार्यकारिणी को मंच दर्शन के अनुरूप संगठन को नयी उचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया.

नयी कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अरुणा बाजेसरिया, सचिव पद पर संगीता बाजोरिया, कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना भिमसारिया, उपाध्यक्ष पद पर डोलिया खेरिया, सह सचिव पद पर शालू तुलस्यान, प्रांतीय सभा सदस्य के रूप में अन्नपूर्णा केसान व मीरा गोइनका, राष्ट्रीय सभा सदस्य के रूप में सरला बजाज, मीडिया प्रभारी के रूप में रंजीता केडिया, शाखा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिता केडिया, नीलम केडिया, रंजीता केडिया ने शपथ ग्रहण की. इस मौके पर वर्तमान अध्यक्ष अरुणा बाजेसरिया ने कार्यक्रमों की जानकारी दी.

* मारवाड़ी युवा मंच की नयी कार्यकारिणी में शामिल अरुणा बाजेसरिया ने अध्यक्ष पद की शपथ
* पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सरिता बजाज ने दिलायी शपथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >