चौथम (खगड़िया) : मानसी थाने की बुच्चा पंचायत के धनछड़ गांव में मिट्टी का धसना गिरने से दो बालकों की मौत हो गयी, जबकि दो बालक घायल हो गये. घटना शुक्रवार की दोपहर की है. बताया जाता है कि गांव के ही चार बच्चे धनछड़ गांव में सड़क निर्माण के लिए किये गये गढ़्ढ़े में मिट्टी काटने गये थे.
मिट्टी काटने के साथ ही ऊपर से धसना गिर गया. आसपास के लोगों में शौर मचाना शुरू कर दिया. लोगों के पहुंचने पर जख्मी हालात में दो बच्चों को मिट्टी के नीचे से निकाला गया, जबकि दो बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि धनछड़ गांव में बन रहे सड़क के किनारे पूर्व से बने गढ़्ढ़े में गांव के ही श्रवण सिंह की पुत्री भगवंती कुमारी, विद्यानंद सिंह का पुत्र रीतुराज कुमार, मिथिलेश कुमार व रवीना कुमारी सहित पांच बच्चे मिट्टी काटने गये थे.
मिट्टी काटने के दौरान अंदर की मिट्टी खिसकने से धंसना गिर गया. मिट्टी के नीचे चार बच्चे दब गया. जबकि एक बालक बाहर रहने के कारण बच गया. बालक ने शौर मचाकर लोगों को इकट्टा किया. ग्रामीणों की मदद से सभी को मिट्टी के नीचे से निकाला गया. जब तक बाहर निकाला जाता तब तक रीतुराज व भगवंती की मौत हो चुकी थी. वहीं मिथिलेश व रवीना घायल को बेहोशी की अवस्था में अस्पताल में लाया गया.
देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मृतक बालक के परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. लोगों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. मानसी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचकर शव को कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र का केंद्रीय मंत्री रविवार को करेंगे उद्घाटन
बड़हिया के कनोडिया भवन में रखे सोलर चरखे, जिसका उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री
लखीसराय: केंद्रीय लघु सूक्ष्म उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह आगामी रविवार एक अप्रैल को अपने गृह गांव बड़हिया के कानोडिया भवन में सोलर चरखा मिशन के तहत महिला स्व रोजगार सृजन के तहत भारतीय हरित खादी ग्रामोद्योग संस्थान के सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कर गांव वासियों को तोहफा देंगे.
यह प्रशिक्षण केंद्र श्रेई फाउंडेशन बड़हिया के द्वारा किया जा रहा है. उद्घाटन समारोह का मुख्य अतिथि सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा होंगे. जबकि अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ हरि प्रसाद कानोडिया करेंगे. जिसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण केंद्र में 25 सोलर चरखा लगाया जायेगा. पांच सोलर लुक होगा जिसमें कपड़ा बुनाई किया जायेगा. प्रशिक्षण दो दो घंटे का शिफ्ट में दिया जायेगा. एक बैच में 25 महिलाएं होंगी. प्रशिक्षण तीन माह का होगा. प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र दिया जायेगा और ऋण देकर एक सोलर चरखा भी दिया जायेगा.
इस प्रकार को चरखा आठ घंटे में एक किलो धागा तैयार कर सकती है. जिसकी कीमत 200 रुपया होगा . यानि एक महिला एक महीने में 6 से 8 हजार रुपया कमा सकती हैं. इस प्रकार का चरखा नवादा के खनवा में चल रहा है. फिलहाल यह बिजली मोटर पर चलेगा, जो बाद मेें सोलर ऊर्जा पर कार्य करने लगेगा.
