नगर सभापति ने रामचंद्रा में 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़क का किया उद्घाटन

क्षेत्र में लंबे समय से बनी बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी ठोस पहल हुई है.

.खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 रामचंद्रा में करीब 40 लाख 5 हजार रुपये की लागत से निर्मित दो पीसीसी सड़क का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर की. स्थानीय लोगों में उत्साह था. इस क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. बताया जाता है कि पहले सड़क निर्माण कार्य पर 26 लाख 54 हजार 600 रुपये तथा दूसरे सड़क निर्माण कार्य पर 13 लाख 50 हजार 400 रुपये खर्च किया गया. दोनों सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम हुआ है. बल्कि क्षेत्र में लंबे समय से बनी बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी ठोस पहल हुई है. बताया जाता है कि इस इलाके में पूर्व में कच्ची सड़क होने के कारण बरसात के दिनों में स्थिति काफी खराब हो जाती थी. जलजमाव, कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी. अब पीसीसी सड़क बनने से इन सभी समस्याओं से राहत मिलेगी. उद्घाटन के अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ की जाय. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है. जहां भी आवश्यकताएं हैं. वहां योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि नगर परिषद आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. आने वाले समय में भी इसी प्रकार के विकास कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा. ताकि शहर का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके. उद्घाटन समारोह में त्रिलोकी पंडित, कारेलाल यादव, नीरो साहनी, हरिकृष्ण रावत, कपिलदेव यादव, निरंजन कुमार, पिंटू पंडित, प्रमोद यादव, अजीत कुमार, रोहित कुमार, सुनील कुमार, छोटू यादव, श्रीकांत रजक, राजेश रजक, नेपाली रजक, कुंदन कुमार एवं राजकुमार यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >