कट्टा लेकर थाना पहुंचा युवक, किया आत्मसमर्पण

मारने के लिए शूटर लगाए हुए हैं. हालांकि उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि उसे किससे खतरा है.

सियादतपुर अगुवानी पंचायत निवासी दिलीप मंडल के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार परबत्ता. अचानक हाथ में देशी कट्टा लेकर एक युवक थाना पहुंच गया. युवक के हाथ में कट्टा देखते ही पुलिसकर्मी भी भौचक रह गये. तुरंत पुलिसकर्मियों ने दौड़कर पकड़ लिया. हालांकि, इससे पहले पुलिस कोई सख्त कार्रवाई करती, युवक ने खुद ही कहा कि वह आत्मसमर्पण करने आया है. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान सियादतपुर अगुवानी पंचायत निवासी दिलीप मंडल के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में की गयी है. पूछताछ के दौरान रूपेश कुमार ने बताया कि उसे महसूस हुआ कि वह गलत रास्ते पर जा रहा है. इसी वजह से वह अपने पास मौजूद देशी कट्टा लेकर खुद ही थाना पहुंच गया. रूपेश ने यह भी दावा किया कि उसके कई दुश्मन हैं. उसे जान से मारने के लिए शूटर लगाए हुए हैं. हालांकि उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि उसे किससे खतरा है. युवक को नजदीक से जानने वालों ने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहता था. फिलहाल दो-तीन महीने से गांव में रहता है. पहले उसने चंडीगढ़ में रहते हुए एक हत्या की घटना को अंजाम दिया है. उसके बाद से ही वह वहां से भाग कर गांव आया. हालांकि स्थानीय पुलिस ने मामले की पुष्टि नहीं की है. मौके पर मौजूद एसआई तनवीर खान ने युवक को हिरासत में ले लिया है. पकड़े गये युवक की आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. फिलहाल पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >