आनंदपुर मारण उप स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी से गायब नर्स से पूछा गया स्पष्टीकरण

उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एएनएम अनीता कुमारी व डेजी कुमारी से स्पष्टीकरण पूछा गया.

अलौली. प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर मारण उप स्वास्थ्य केंद्र में पद स्थापित दोनों नर्स बिना सूचना ड्यूटी से गायब हो गयी. ड्यूटी से गायब नर्स की जानकारी मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अलौली ने स्पष्टीकरण पूछा. दोनों के अंदर जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी दी गयी. बताया जाता है कि आनंदपुर मारण उप स्वास्थ्य केंद्र महादलित बस्तियों के बीच बनाया गया है. ताकि स्थानीय लोगों को समुचित लाभ मिल सके. लेकिन एएनएम बीते शुक्रवार को उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका कर गायब हो गयी थी. जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार की. शिकायत मिलने पर प्रभारी चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी ने प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अलौली से औचक निरीक्षण कराया गया. तीन अप्रैल को तीन बजे उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा हुआ था. उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एएनएम अनीता कुमारी व डेजी कुमारी से स्पष्टीकरण पूछा गया. मालूम हो कि उप स्वास्थ्य केंद्र लगातार बंद रहने की शिकायत लोगों ने की थी. सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार अकेला ने वीडियो कॉलिंग कर सिविल सर्जन एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति से अवगत कराया गया था. इसके बाद अधिकारियों ने स्पष्टीकरण पूछा. स्थानीय ग्रामीण अमन कुमार ऋषि, संजय कुमार, निराला कुमार जयंती देवी खुशबू देवी, गायत्री देवी ने बताया यह अस्पताल कब खुलता है और कब बंद हो जाता है हम लोगों इसकी जानकारी नहीं मिलता है. हम लोगों को इलाज के लिए अलौली जाना पड़ता है. कोसी नदी पार करके. जबकि एक एएनएम अनिता कुमारी का प्रतिनियुक्ति जिला लोक शिकायत के आदेश के बाद सिविल सर्जन द्वारा मूल जगह आनंदपुर मारण उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा. लेकिन एएनएम अनिता आदेश का पालन नहीं कर रही है. उल्लेखनीय है कि दीपक कुमार अकेला के शिकायत पर सीएस ने जीएनएम व एएनएम अनिता की प्रतिनियुक्ति तोड़कर आनंदपुर मारण उप स्वास्थ्य केंद्र कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >