गिरफ्तार महिला को भेजा गया जेल

खगड़िया : अलौली थाना क्षेत्र के संझौती निवासी कैलाश मंडल की पत्नी पिंकू देवी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बेगूसराय थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अलौली संझौती निवासी पिंकू देवी को एक बच्चा चुराने के आरोप में बेगूसराय के पोखरिया निवासी मो अजहर ने पकड़ कर सौंपा था. […]

खगड़िया : अलौली थाना क्षेत्र के संझौती निवासी कैलाश मंडल की पत्नी पिंकू देवी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बेगूसराय थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अलौली संझौती निवासी पिंकू देवी को एक बच्चा चुराने के आरोप में बेगूसराय के पोखरिया निवासी मो अजहर ने पकड़ कर सौंपा था. उक्त महिला मो अजहर के छोटे बच्चे को चूरा कर भागने का प्रयास कर रही थी. तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने कब्जे में थाना लाया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 132/18 दर्ज किया गया है. मालूम हो कि घटना बीते छह मार्च की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >