गोगरी प्रखंड प्रमुख से मांगी दस लाख रुपये रंगदारी

रंगदारों ने पत्र भेज रंगदारी नहीं देने पर प्रखंड प्रमुख को परिवार सहित हत्या की दी धमकी गोगरी : प्रखंड प्रमुख श्रीकांत सिंह को अपराधियों ने पत्र भेज कर 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. मांग पूरी नहीं करने पर पूरे परिवार की हत्या करने करने की धमकी दी गयी है. धमकी के […]

रंगदारों ने पत्र भेज रंगदारी नहीं देने पर प्रखंड प्रमुख को परिवार सहित हत्या की दी धमकी

गोगरी : प्रखंड प्रमुख श्रीकांत सिंह को अपराधियों ने पत्र भेज कर 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. मांग पूरी नहीं करने पर पूरे परिवार की हत्या करने करने की धमकी दी गयी है. धमकी के बाद गोगरी प्रखंड प्रमुख सहित उनके परिजनों में भय एवं दहशत का माहौल कायम है. घटना मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे की है. घटना के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है. गोगरी प्रखंड प्रमुख श्रीकांत सिंह ने स्थानीय महेशखूंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की मांग की है.
साथ ही प्रखंड प्रमुख ने सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगायी है. महेशखूंट थाने में दिये आवेदन में प्रखंड प्रमुख ने बताया है कि मंगलवार की सुबह मुंगेर दियारा से डाक के द्वारा पत्र भेज कर 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी है. महेशखूंट थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि प्रखंड प्रमुख द्वारा दिये आवेदन के अनुसार छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >